New Delhi: लगातार बढ़ रहे प्रदूषण (Delhi Weather) के बीच सोमवार राजधानी में इस सीजन का सर्वाधिक प्रदूषित दिन रहा। एक्यूआई बढ़कर 347 पहुंच गया। तीन इलाकों का एक्यूआई 400 के पार चला गया यानी इन इलाकों की हवा ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक सोमवार को दिल्ली का औसत एक्यूआइ 347 रहा। इस स्तर की हवा को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखा जाता है।
चौबीस घंटे के दौरान इसमें 22 अंकों की बढ़ोतरी
एक दिन पहले यानी रविवार को यह 325 रहा था। चौबीस घंटे के दौरान इसमें 22 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली की हवा में इस समय सामान्य से तीन गुना ज्यादा प्रदूषण मौजूद है। पर्यावरणविदों के अनुसार दिल्ली की हवा अब ‘गंभीर’ श्रेणी की तरफ बढ़ रही है। सोमवार को दिल्ली के तीन इलाकों रोहिणी, वजीरपुर और मुंडका का वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 पार चला गया। कई इलाके ऐसे भी रहे जहां का एक्यूआइ 400 करीब रहा।
लगातार बढ़ रहे प्रदूषण (Delhi Weather) के बीच सोमवार राजधानी में इस सीजन का सर्वाधिक प्रदूषित दिन रहा। एक्यूआई बढ़कर 347 पहुंच गया।