देश के सबसे बड़े उद्योगपति और रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी को धमकी मिली है। उन्हें, उनके परिवार और उनके घर एंटीलिया को उड़ाने की धमकी दी गई है। कंपनी के अधिकारियों को एक ईमेल मिला है, जिसमें 20 करोड़ रुपये की मांग की गई है। साथ ही लिखा है कि अगर 20 करोड़ रुपये नहीं दिए गए तो मुकेश अंबानी को जान से हाथ धोना पड़ेगा। परिवार समेत उड़ा देंगे। उसका घर भी उड़ा देंगे। सूत्रों के अनुसार, 27 अक्टूबर 2023 को मुकेश अंबानी की ऑफिशियल ईमेल ID पर एक अज्ञात शख्स ने धमकी भरा E-MAIL भेजा।
देश के सबसे बड़े उद्योगपति और रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी को धमकी मिली है। उन्हें, उनके परिवार और उनके घर एंटीलिया को उड़ाने की धमकी दी गई है।