हेनली पासपोर्ट इंडेक्स ने दुनिया के शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची जारी कर दी है। इस सूची में भारत का दबदबा बढ़ा। तीन स्थान का सुधार करते हुए भारत 80वें नंबर पर जा पहुंचा है। वहीं पाकिस्तान की हालत यमन से भी खराब हो गई है। वह एक 101वें पायदान पर खिसक गया है। इस सूची में पहले नंबर पर जापान, जर्मनी, इटली, सिंगापुर, स्पेन और फ्रांस हैं। यहां के लोग 194 में देशों में बिना वीजा के घूम सकते हैं।
दूसरे नंबर पर दक्षिण कोरिया, स्वीडन और फिनलैंड हैं। यहां के लोग 193 देशों में बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं। आस्ट्रिया, डेनमार्क, आयरलैंड और नीदरलैंड का पासपोर्ट तीसरे नंबर पर आया है। यहां के लोग 192 देशों की यात्रा कर सकते हैं। भारत 80वें नंबर है। यहां के नागरिक 62 देशों की यात्रा बिना वीजा कर सकते हैं। श्रीलंका, थाइलैंड, फिजी, भूटान, मालदीव, टोगो, सेनेगल और बाराबडोस सहित कई देश शामिल हैं। यहां भारतीय एक सप्ताह से लेकर 3 महीने तक वीजा के बिना रह सकते हैं।
अब भारत के पासपोर्ट पर 62 देशों की यात्रा बिना वीजा के कर सकते हैं।
Comments (0)