Narendra Singh Tomar - केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ( Narendra Singh Tomar ) ने कर्नाटक चुनाव को लेकर बयान दिया हैं। उन्होंने कहा कि, बीजेपी के पास पीएम मोदी के रूप में सशक्त नेतृत्व है। कर्नाटक में केंद्र व राज्य सरकार ने अनेक विकास कार्य किए हैं। जनकल्याणकारी योजना के माध्यम से जनता को लाभ पहुंचाया है। जनता सब जानती है इसलिए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी।
नीतीश द्वारा अन्य दलों को एकजुट करने पर तोमर ने दिया जवाब
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पीएम मोदी के मन की बात के 100वें एपीसोड को सुनने के लिए उज्जैन जिले के बड़नगर आए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वे उज्जैन पहुंचे तथा महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार द्वारा अन्य दलों के नेताओं को एकजुट करने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, देश में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इससे सब भ्रष्टाचारी एकजुट हो रहे हैं। जनता सब जानती है कौन भ्रष्ट और कौन ईमानदार है।
वीडी शर्मा ने लिया बाबा महाकाल का आर्शीवाद
मध्यप्रदेश के उज्जैन में पीएम मोदी के मन की बात सुनने आए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने भी महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। वहीं आगे प्रदेश अध्यक्ष ने गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की और बाबा महाकाल का आर्शीवाद लिया। वहीं बाबा के दर्शन के बाद मंदिर समिति की ओर से केंद्रीय मंत्री तोमर व वीडी शर्मा का सम्मान किया गया।
ये भी पढ़ें - Abhishek Banerjee: अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा, कहा – 2026 में 240 सीटें जीतेगी TMC,2026 में फिर सीएम बनेंगी ममता बनर्जी
Comments (0)