राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने चित्रकूट में कहा कि, धर्म और अधर्म की लड़ाई चल रही है, तथा अब वक़्त आ गया है कि, हमें अपने देश को सुधारना होगा। इसके साथ ही भागवत ने आगे कहा कि, हम सभी को ईश्वर द्वारा प्रदत्त अपना कर्तव्य निभाना चाहिए, जो कि धर्म के पक्ष में खड़ा होना है। इसके लिए सही आचरण की आवश्यकता है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखिया मोहन भागवत ने कहा कि, सनातन धर्म को दुनिया तक पहुंचाना हिन्दू समाज एवं भारत का कर्तव्य है।