पूर्व ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम की प्रतिक्रिया को शिवसेना UBT ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की भाषा बताई है। प्रमोद कृष्णम के बयान पर शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने पलटवार करते हुए कहा कि, आचार्य प्रमोद कृष्णम जो कह रहे हैं वो उनका बयान नहीं है बल्कि स्मृति ईरानी की भाषा बोल रहे हैं।
कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के विवादित बयान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा था कि, सैम पित्रोदा का बयान उनका नहीं राहुल गांधी का बयान है। वे वही बोलते हैं जो राहुल गांधी चाहते हैं।