RSS के सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य ने कहा कि, संघ की भूमिका पहले से यह है कि, भारत का 140 करोड़ का समाज हिंदू ही है। वैद्य ने आगे कहा कि, उनके पूर्व हिंदू थे, हमारी संस्कृति एक है, हमारी भारत माता हैं, संघ कार्य में संघ शाखा में जिनको माइनॉरिटी कह रहे हैं, वह सक्रिय है। उनके मन में संघ के प्रति भय निर्माण किया जाता था, वह दूर हो रहा है। वह संघ के नजदीक आ रहे हैं। संघ ने अपने आंतरिक शिक्षा पद्धति में इस साल से बदलाव किया है।
स्वयंसेवक घर-घर जाकर वोट करने की अपील करेंगे
मनमोहन वैद्य ने कहा कि, अपने स्वयंसेवकों को संघ फील्ड में भी प्रशिक्षण देगा इसके साथ ही नया पाठ्यक्रम शुरू करने का यह पहला वर्ष है। उन्होंने आगे कहा कि, इस सभा में राम मंदिर के संबंध में जो जागरण हुआ है, उसके संबंध में एक प्रस्ताव एवं अहिल्याबाई होल्कर के तृशताब्दी वर्ष संबंध में वक्तव्य जारी होगा। RSS के सीनियर नेता ने आगे कहा कि, लोकसभा का चुनावी वर्ष होने की वजह से RSS के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को सर्वाधिक वोट देने का अनुरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि, RSS बढ़ रहा है और धीरे-धीरे अनरेस्ट निर्माण करने वाली शक्तियां कमजोर हो रही है।
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी
आपको बता दें कि, देश में लोकसभा चुनाव 2024 होने जा रहे हैं। NDA और इंडी गठबंधन दोनों ही नए दलों को साथी बनाने में लगी हुई हैं और देशभर में चुनावी रैलियां की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी का दावा है कि, बीजेपी फिर से 300 के पार जाएगी और NDA के सहयोग से 400 के पार। ऐसे में RSS की तरफ से सह सरकार्यवाह मनमोहन बैद्य ने बताया कि, RSS के साथी और स्वयंसेवक हर एक घर में जाकर चुनाव में भारी संख्या में वोट करने की अपील करेंगे।
Comments (0)