बिहार भाजपा के नेताओं की तरफ से आए दिन इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं कि, महागठबंधन में कुछ भी ठीक नहीं है। वहीं दूसरी ओर राज्य की महागठबंधन सरकार की ओर से दावा किया जा रहा है कि, सब कुछ ठीक है। इसी बीच RJD सांसद मनोज झा ने सूबे के मुखिया नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का जिक्र करते हुए बड़ा बयान दिया है।
मनोज झा ने कहा कि, हम जब से सत्ता में आए हैं, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की सरकार बनी है, हर दिन बताया जाता है कि, सरकार आज गई, कल गई, लेकिन लंबी लकीर खींची जा रही है।