बिहार की नीतीश सरकार ने आज यानी की सोमवार को जातिगत गणना के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इन आंकड़े के अनुसार, राज्य में अत्यंत पिछड़ा वर्ग की आबादी सबसे ज्यादा है। वहीं, पिछड़ा वर्ग कुल आबादी की बात करे तो यह 27.1 प्रतिशत है। बिहार जाति आधारित सर्वे में कुल आबादी 13 करोड़ से ज्यादा बताई गई है। आखिरकार आज सोमवार को मुख्य सचिव समेत अन्य अधिकारियों ने ये रिपोर्ट जारी कर दी है।
बिहार में जाति आधारित गणना की रिपोर्ट हुई जारी
वहीं बिहार अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने जातिगत गणना के आंकड़ों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि, बिहार में हुई जाति आधारित गणना की रिपोर्ट जारी हो गई है। राज्य पिछड़ा वर्ग 27.13%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36.01%, सामान्य वर्ग 15.52% है। वहीं बिहार में मुस्लिम आबादी 17.07 प्रतिशत है। उन्होंने आगे बताया कि, राज्य में कुल जनसंख्या का 63 प्रतिशत हिस्सा ओबीसी, ईबीसी हैं।बिहार में सबसे ज्यादा जनसंख्या अत्यंत पिछड़ा वर्ग की
बिहार में जातिगत सर्वे के अनुसार, अनुसूचित जाति की कुल आबादी 2 करोड़ 56 लाख 89 हजार 820 है और कुल आबादी का ये 19.65 प्रतिशत हैं। इसके अलावा राज्य में अनुसूचित जनजाति की आबादी 21 लाख 99 हजार 361 है। वहीं बिहार में सबसे ज्यादा जनसंख्या अत्यंत पिछड़ा वर्ग की है। पिछड़ा वर्ग की संख्या 4 करोड़ 70 लाख 80 हजार 514 है।जानिए, किस वर्ग की कितनी आबादी
1.सामान्य वर्ग - 15.52%
2.पिछड़ा वर्ग- 27.12%
3.ओबीसी - 36.1%
4.अनूसूचित जाति- 19.65%
5.अनूसचित जनजाति - 1.68%
जानिए, किस जाति की कितनी आबादी
1.ब्राह्मण- 3.67%
2.राजपूत- 3.45%
3.भूमिहार- 2.89%
4.कायस्थ - 0.60%
5.यादव - 14.26 %
6.कुरमी- 2.87%
7.तेली- 2.81%
8.मुसहर- 3.08%
9.सोनार-0.68%
Comments (0)