अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में कांग्रेस के समर्थकों और राम मंदिर में आए भक्तों के बीच झड़प हो गई। बहस के दौरान हाथापाई होने की भी सूचना मिली है। राम मंदिर में कांग्रेस नेता अजय राय दर्शन करने आए थे। विवाद की वजह झंडा लहराने को बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेसी पार्टी का झंडा लहराते हुए मंदिर परिसर में दाखिल हुए थे। भक्तों ने झंडा न लहराने की अपील की तो इस दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।
रामनगरी अयोध्या में कांग्रेस के समर्थकों और राम मंदिर में आए भक्तों के बीच झड़प हो गई। बहस के दौरान हाथापाई होने की भी सूचना मिली है। राम मंदिर में कांग्रेस नेता अजय राय दर्शन करने आए थे।