कुशीनगर: राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) में गड़बड़ी की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई ) की छह सदस्यीय टीम ने शुक्रवार की रात कुशीनगर में छापेमारी की। टीम ने पडरौना, सिधुआ बाजार के रहने वाले छात्र निखिल सोनी को हिरासत में लेकर सात घंटे पूछताछ की। सीबीआई को संदेह है कि निखिल नेट का पर्चा लीक करने वाले गिरोह से जुड़ा है। टीम की जांच जारी है। निखिल तीन साल पहले राजस्थान के कोटा में रहकर तैयारी करता था। इसके बाद वह लखनऊ आ गया और अब वहीं रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। बीते एक माह से वह घर पर था।
राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) में गड़बड़ी की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई ) की छह सदस्यीय टीम ने शुक्रवार की रात कुशीनगर में छापेमारी की