दिल्ली एयरपोर्ट से सफर करने वाले पैसेंजर्स के लिए एक अपडेट है। दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल 2 अगले वित्त वर्ष में रेनोवेशन के कार्य के लिए चार से छह महीने तक बंद रहेगा। इस बात की जानकारी दिल्ली एयरपोर्ट के ऑपरेटर DIAL ने दी। पीटीआई की खबर के मुताबिक, डायल का कहना है कि एयपोर्ट सितंबर 2025 तक बंद रह सकता है।
T2 का निर्माण 40 साल पहले एएआई द्वारा किया गया था। दशकों पुराने टर्मिनल में महत्वपूर्ण अपग्रेडेशन किया जाएगा जिसका मकसद यात्री अनुभव को बेहतर बनाना और एयरपोर्ट की क्षमता को बढ़ाना है।
Comments (0)