राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गुरुवार यानी की (27 जून) को संसद के दोनों सदनों में अपना अभिभाषण पेश करेंगी। इस दौरान महामहिम द्रौपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगीं। आपको बता दें कि, इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू निचले और ऊपरी सदन की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए अगले 5 वर्षों के लिए नई सरकार के कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगी।
18वीं लोकसभा के चौथे दिन संसद के दोनों सदनों- राज्यसभा और लोकसभा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संबोधित किया।