भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने सांसद पप्पू यादव पर इशारों-इशारों में निशाना साधा है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि, बिहार के एक कोई बाहुबली हैं बिहार के अंदर, जो हर विषय पर बोलते हैं। पहले वह चुनौती देते हैं अब सिक्योरिटी मांग रहे हैं। बृजभूषण ने कहा कि, बहुत बड़े बाहुबली हैं तीन-चार क्विंटल का वजन है उनका, अब मांगने लगे सुरक्षा, क्यों बयान दिया आपने, बिना बयान दिए काम नहीं चलता आपका? बीजेपी नेता ने आगे कहा कि, आज इनाम घोषित करेंगे दूसरे दिन सुरक्षा मांगेंगे, आप कौन होते हैं किसी के नाम पर इनाम घोषित करने वाले।
भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने सांसद पप्पू यादव पर इशारों-इशारों में निशाना साधा है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि, बिहार के एक कोई बाहुबली हैं बिहार के अंदर, जो हर विषय पर बोलते हैं। पहले वह चुनौती देते हैं अब सिक्योरिटी मांग रहे हैं।