बिहार में लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण की आठ सीटों नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम (सु.), काराकाट और जहानाबाद के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी गई।
निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, लोकसभा की आठ सीटों नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम (सु.), काराकाट और जहानाबाद के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही आज से इन संसदीय क्षेत्रों में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।