प्रयागराज में महाकुंभ का आगाज हो गया है। पहले दिन करीब 2 करोड़ श्रद्धालुओं ने मां गंगा में श्रृद्धा की शाही डुबकी ली। यहां लाखों साधू-संत और साध्वी पहुंचे हुए हैं। लेकिन महाकुंभ के पहले दिन सोशल मीडिया पर एक ऐसी साध्वी की फोटो और वीडियो वायरल हो गया जिसे लोग सबसे सुंदर साध्वी बता रहे हैं।
हर्षा रिछारिया भोपाल की रहने वाली हैं
आपको बता दें कि, महाकुंभ 2025 में आईं सबसे सुंदर साध्वी जिसे कहा जा रहा है उनका नाम हर्षा रिछारिया है जो भोपाल की रहने वाली हैं। फिलहाल हर्षा रिछारिया उत्तराखंड में रहती हैं। हर्षा रिछारिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर हर्षा रिछारिया के लाखों के फॉलोअर्स है। हर्षा ने अपना यूट्यूब चैनल 21 जनवरी 2019 को ट्रैवलर हर्षा के नाम से बनाया था।
साध्वी बनने के पीछे का बताया कारण
वायरल वीडियो में साध्वी हर्षा रिछारिया से पत्रकार पूछती है कि, आप कहां से आई हैं? इसका जवाब देते हुए साध्वी हर्षा रिछारिया बताती हैं कि, मैं उत्तराखंड से आई हूं, मैं आचार्य महामंडलेश्वर की शिष्या हूं। इसके बाद दूसरा सवाल आता है कि, आप इतनी सुंदर हैं कभी मन में सवाल नहीं आया की साध्वी जीवन छोड़कर। इस पर हर्षा रिछारिया का जवाब आता है कि, मुझे जो कुछ करना था मैं छोड़कर यह वेश धारण किया है। साध्वी बनने कारण वह सुकून बताती हैं। वीडियो में हर्षा रिछारियाने अपनी उम्र 30 साल बताया और यह भी बताया कि, पिछले 2 साल से मैंने यह वेश धारण किया है।
अब जान लीजिए हर्षा रिछारिया के बारे में
आपको बता दें कि, हर्षा रिछारिया निरंजनी अखाड़े से जुड़ी हुई हैं। ये खुद को साध्वी के साथ सोशल एक्टिविस्ट और इन्फ्लुएंसर कहती हैं। हर्षा रिछारिया ने खुद को आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंदगिरी जी महाराज का शिष्य बताया है। हर्षा रिछारिया खुद को हिंदू सनातन शेरनी भी बताती हैं।
Comments (0)