22 जनवरी 2024 को अयोध्या में बन रहे भव्य और दिव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है। वही इसको लेकर पूरे देश में भी बहुत उत्साह है। इसके साथ ही इस कार्यक्रम को लेकर लगातार राजनीति भी खूब देखने को मिल रही हैं। कई विपक्षी दलों ने इस कार्यक्रम में जानें से मना कर दिया हैं। वही राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले AAP ने एक बड़ी घोषणा की है।
आम आदमी पार्टी ने बयान जारी कर घोषणा की है कि, वह दिल्ली की सभी विधानसभाओं में सुंदरकांड का आयोजन करेगी।