नई दिल्ली, बिहार की सत्ताधारी जेडीयू ने पूर्वांचल के लोगों को लेकर दिए गए बयान को लेकर आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल की आलोचना की है। जेडीयू ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की ओर से बार-बार पूर्वांचल के लोगों का अपमान बर्दाश्त के काबिल नहीं है। इसके लिए उन्हें तुरंत माफी मांगनी चाहिए। जेडीयू ने आगे कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल के लोग इस अपमान का हिसाब चुकता करेंगे। जदयू की यह प्रतिक्रिया केजरीवाल के उस बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने भाजपा पर नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में हेराफेरी का आरोप लगाया और निर्वाचन आयोग में इसकी शिकायत दर्ज कराई।
नीतीश कुमार की जेडीयू ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। जेडीयू ने पूर्वांचल के लोगों का अपमान करने को लेकर कहा है कि अरविंद केजरीवाल को तुरंत माफी मांगनी चाहिए।
Comments (0)