इस समय देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है। इससे पहले ही बीजेपी को बड़ी खुशखबरी मिली है। दरअसल, अरुणाचल प्रदेश में हुए ग्राम पंचायत उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। एक अधिकारी ने बीती रात को पंचायत उपचुनाव परिणाम घोषित करते हुए बताया कि, अरुणाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी 39 ग्राम पंचायत सदस्य सीटों और 2 जिला परिषद सदस्य सीटों पर विजेता बनकर उभरी है, जिनमें से अधिकांश निर्विरोध जीती हैं।
ये सीटें मृत्यु और पदों से इस्तीफे सहित विभिन्न कारणों से खाली हो गई थी
वहीं, कांग्रेस ने 5 सीटें जीतीं और NPP ने 1 सीट पर और 9 में निर्दलीय उम्मीदवारों ने सफलता का स्वाद चखा। राज्य चुनाव आयोग के सचिव तारू तालो ने बताया है कि, प्रदेश के 23 जिलों में फैली कुल 54 खाली GPM सीटों और 2 ZPM सीटों में से एक ZPM और 5 GPM के लिए चुनाव हुए, क्योंकि अन्य में उम्मीदवार निर्विरोध जीत गए। राज्य चुनाव आयोग ने आगे बताया है कि, ये सीटें मृत्यु और पदों से इस्तीफे सहित विभिन्न कारणों से खाली हो गई थी।
अरुणाचल प्रदेश में कुल 25 जिला परिषदें हैं
आपको बता दें कि, अरुणाचल प्रदेश में कुल 25 जिला परिषदें हैं, जिनमें 242 निर्वाचन क्षेत्र हैं और 2,115 ग्राम पंचायतें हैं। जिनमें 8,145 सीटें हैं। दरअसल, 15 मार्च, 2018 को प्रदेश विधानसभा ने त्रिस्तरीय पंचायती राज प्रणाली के मध्यवर्ती स्तर, आंचल समिति को खत्म करने और प्रदेश में दो स्तरीय तंत्र स्थापित करने के लिए अरुणाचल प्रदेश पंचायती राज (संशोधन) विधेयक पारित किया था। अरुणाचल प्रदेश की जनसंख्या 13.84 लाख है। राज्य में पिछला पंचायत चुनाव दिसंबर 2020 में हुआ था।
Comments (0)