इस समय भारत में त्योहार ही त्योहार है और आगे भी कई त्योहार आने वालें हैं। वहीं त्योहारों के वक्त में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए पहली बार स्पेशल ट्रेन के रूप में वंदेभारत एक्सप्रेस को शामिल किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली-पटना के लिए वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
त्योहारों के वक्त में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।