कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा बदलाव किया है। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे और मौजूदा विधायक बीवाई विजयेंद्र को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने आधिकारिक बयान में कहा कि बीवाई विजयेंद्र की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
लोकसभा चुनाव से पहले विजयेंद्र की नियुक्ति अहम
भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने 47 साल के विजयेंद्र को लोकसभा चुनाव से पहले अहम जिम्मेदारी दी है। उनसे पहले प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी नलिन कुमार कतील निभा रहे थे।Read More: अयोध्या में आज दीपोत्सव में बनेगा रिकॉर्ड, 101 रुपये देकर रामनगरी में जलवाएं अपने नाम का दीया
Comments (0)