कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर प्रहार किया है। कांग्रेस सांसद ने देश की असल परेशानियों को कवर नहीं करने के लिए मीडिया को भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने नासिक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कहा कि, मैं कन्याकुमारी से कश्मीर 4000 किलोमीटर चला हूं तथा फिर मणिपुर से महाराष्ट्र तक 6000 किलोमीटर चला हूं। मैं लाखों लोगों से मिला हूं तथा हजारों लोगों से बात की है। राहुल ने आगे कहा कि, देश में 2 से 3 मुद्दे हैं। सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है। फिर महंगाई, भागीदारी और किसानों की समस्याएं है। भारत का धन किसे मिल रहा है, कौन से वर्ग को मिल रहा है। ये देश के मुद्दे है।
राहुल गांधी ने कहा कि, आप टीवी देखिए तो मीडिया में इन मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं होती। टेलीविज़न पर केवल बॉलीवुड की बात होती है, पीएम मोदी को टेलीविज़न 24 घंटे दिखाता है।
Comments (0)