सोनिया-खड़गे के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में नहीं जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बोला हमला। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को सनातन विरोधी करार दिया। बीजेपी नेता ने कहा कि, कांग्रेस एंटी हिंदू है और कुछ दिनों में कांग्रेस खुद-ब-खुद खत्म हो जाएगी।
कांग्रेस राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं होगी शामिल
आपको बता दें कि, 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने वाला है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार कर दिया है।
कांग्रेस वोट के लिए बनते हैं सॉफ्ट हिंदू - गिरिराज सिंह
वहीं, कांग्रेस के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होने के फैसले पर बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि, ये लोग सीजनल हिंदू हैं, जब इन्हें लगता है कि, वोट हासिल करने की जरूरत है, तो ये लोग सॉफ्ट हिंदू बनने की कोशिश करते हैं। केंद्रीय मंत्री सिंह ने आगे कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि, जवाहरलाल नेहरू से लेकर अब तक कोई भी अयोध्या नहीं गया है। राम मंदिर मामले को कोर्ट में लटकाने का काम कांग्रेस पार्टी ने ही किया था, इसलिए अब उनमें अयोध्या जाने का नैतिक ताकत नहीं है।
Comments (0)