जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर आ रही है। शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मौत के घाट उतार दिया गया। ये मुठभेड़ शोपियां जिले के कथोहलान इलाके में रात के समय हुई। सुरक्षा बलों ने आतंकी के पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। यह मुठभेड़ गुरुवार तड़के हुई। इसके बाद से सेना और पुलिस इलाके में संयुक्त ऑपरेशन चला रही है। मारा गया आतंकी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) से जुड़ा से जुड़ा था। इलाके में और आतंकियों के छिपे होने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर आ रही है। शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मौत के घाट उतार दिया गया।