आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने बीते बुधवार को प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कई केंद्रीय मंत्रियों को शामिल किया हैं। नागपुर से गडकरी और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से अनुराग ठाकुर और एक दिन पहले हरियाणा के सीएम की कुर्सी छोड़ने वाले मनोहर लाल खट्टर को करनाल से उतारा गया है। इनके अलावा अनिल बलूनी को गढ़वाल से टिकट दिया गया है। भगवा पार्टी ने लगभग 33 फीसदी टिकट काट दिए गए हैं।
72 सीटों पर 15 महिला प्रत्याशी
बीजेपी ने दूसरी लिस्ट में 72 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की। इनमें 15 (20.8 फीसदी) महिला उम्मीदवार शामिल हैं। बीजेपी ने 10 एससी, 9 एसटी और 15 ओवीसी महिलाओं को मौका दिया है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने बीते 2 मार्च को पहली लिस्ट में 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 195 प्रत्याशी घोषित किए थे। इस प्रकार दूसरी लिस्ट को मिलाएं तो पार्टी अब तक 267 सीटों पर नामों की घोषणा कर चुकी है।बीजेपी ने चुनावी रण में अभी तक 9 केंद्रीय मंत्री उतारे
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल- मुंबई नॉर्थ (महाराष्ट्र)
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी- धारवाड़ (कर्नाटक)
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी- नागपुर (महाराष्ट्र)
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर- हमीरपुर (हिमाचल)
राव इंद्रजीत सिंह- गुरुग्राम (हरियाणा)
कृष्ण पाल गुर्जर- फरीदाबाद (हरियाणा)
शोभा करंदलाजे - बेंगलूरु उत्तर (कर्नाटक)
राव साहेब दानवे पाटिल - जालना महाराष्ट्र)
डॉक्टर भारती पवार - डिंडोडी (मध्यप्रदेश)
3 पूर्व मुख्यमंत्री को भी बीजेपी ने दिया टिकट
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर- करनाल
कर्नाटक के पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई - हावेरी
उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत- हरिद्वार
Comments (0)