आगामी 1 फरवरी को संसद सत्र में बजट पेश होगा। इस दौरान केंद्र सरकार GYAN थीम पर कई ऐलान कर सकती है। जानकारी के अनुसार, GYAN के चारों एल्फाबेट का मतलब है G से Gareeb, Y से Yuva, A से Annadata और N से Nari, जिन पर सरकार का पूरा पर फोकस है। इस बार 31 जनवरी से 9 फरवरी तक संसद सत्र में बजट सेशन होगा। यह 17 वीं लोकसभा है।
घरेलू उत्पादों में राहत मिलने की उम्मीद है
संसद सत्र में सबसे पहले 31 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। इसी दिन संसद के दोनों सदनों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित करेंगी। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर इस बार आम लोगों को बजट में कई घरेलू उत्पादों में राहत मिलने की उम्मीद है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी।
सरकार ने NPS पर भी नई योजना तैयार की
जानकारी के मुताबिक, बजट में महिलाओं और अलग-अलग जरूरतमंद जातियों के लिए खास ऐलान किए जाएंगे। इसके अलावा सरकार पीएम किसान सम्मान निधि को बढ़ा सकती है। सरकार ने NPS पर भी नई योजना तैयार की है, जिस पर बजट में अलग-अलग घोषणाएं हो सकती हैं। संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी के अनुसार, 31 जनवरी से 9 फरवरी तक संसद सत्र चलेगा। 16 जून को लोकसभा का कार्यकाल खत्म हो जाएगा, जिसके बाद लोकसभा चुनाव की घोषणा होने का अनुमान जताया जा रहा है। चुनावी साल होने के चलते जनता को इस बार के बजट से कई उम्मीदें हैं। सरकार भी लोकलुभावन बजट पेश कर लोगों को साधने की कोशिश करेगी।
Comments (0)