यूपी में सरकारी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र के लीक होने से युवाओं में हताशा का माहौल है। इस मामले में अब सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है। सीएम योगी ने अफसरों को नसीह देते हुए कहा है कि, आपकी नियुक्ति समाधान के लिए की गई है न कि, समस्या के लिए। वहीं आगे सीएम ने अफसरों को सख्त हिदायत देते हुए इशारों-इशारों में अफसरों से कहा है कि, आप जो बोओगे वही काटोगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि, जो लोग परीक्षा से खिलवाड़ कर रहें हैं, सरकार उनको बिलकुल नहीं छोड़ेगी, उनके ऊपर कार्रवाई शुरू हो चुकी है।