भारतीय रेलवे से हर रोज बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। ऐसे में यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए रेलवे लगातार इस पर काम करता है। वंदे भारत एक्सप्रेस की सफलता से उत्साहित होकर चलाई गई अमृत भारत एक्सप्रेस को जनता का खूब प्यार मिला है। इसी कड़ी में भारतीय रेलवे ने अब 50 अमृत भारत ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने ऑफिसियल सोशल मीडिया अकाउंट "x "पर ट्वीट करके इसके बारे में जानकारी दी।
50 अमृत भारत ट्रेनों को मंजूरी दी गई
सोमवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐलान किया कि अमृत भारत ट्रेन को बड़ी सफलता मिली है। इसके चलते 50 अमृत भारत ट्रेनों को मंजूरी दे दी गई है। रेलमंत्री ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्वीट कर इस फैसले की जानकारी दी। अंतरिम बजट से पहले अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि हर साल 300 से 400 अमृत भारत एक्सप्रेस चलाई जाएंगी।
आधुनिक सुविधाओं से लैस है अमृत भारत
अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्री कम किराए में बेहतर सफर कर सकेंगे। दे भारत की तरह डिजाइन की गई अमृत भारत एक पुल-पुश ट्रेन है। इसमें आगे और पीछे दो इंजन हैं। इस वजह से यह आसानी से तेज रफ्तार हासिल कर लेती है। साथ ही झटके भी कम लगते हैं। इस वजह से जहां पर भी कोई कर्व या ब्रिज जाता है, उस पर काफी टाइम बचेगा। इसकी अधिकतम रफ्तार 130 किमी प्रति घंटा रखी गई है। पुशपुल टेक्नोलॉजी का मतलब ये है कि इस ट्रेन में दो इंजन हैं एक आगे-दूसरा पीछे।
Comments (0)