बिग बॉस फेम गौरी नागौरी ने कल यानी की रविवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। आपको बता दें कि, नागौरी को आम आदमी पार्टी के राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा ने पार्टी ज्वाइन कराई। आप में शामिल होने के बाद गौरी नागौरी ने पत्रकरों से चर्चा में कहा कि, मैं चाहती हूं कि, नागौर को उसकी पहचान मिलनी चाहिए। उस पहचान की अब तक कमी रही है, इसलिए मैं आम आदमी पार्टी में शामिल हुई है।
नागौर को आम आदमी पार्टी की बहुत जरूरत है
गौरी नागौरी ने कहा कि, मैं चाहती हूं कि, नागौर को उसकी पहचान मिलनी चाहिए। उस पहचान की अब तक कमी रही।