बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे और BSP नेता आकाश आनंद को जैसे ही पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर के पद से हटाया, वैसे ही सियासी गलियारों में खूब हलचल मच गई। वहीं अब BSP नेता आकाश आनंद ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया है।
भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर के पद से हटाने के साथ ही अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी बनाने का निर्णय भी वापस लेने की बात मायावती ने कही, लेकिन आकाश ही उनकी सियासी विरासत संभालेंगे ये भी तय रहा।