भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 30 अप्रैल तक देश के कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है।
इन राज्यों में लू का अलर्ट
मौसम विभाग ने कहा है कि 30 अप्रैल तक गंगीय पश्चिम बंगाल के कई स्थानों पर, ओडिशा के कुछ हिस्सों में और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। इसके अलावा आगामी 4 दिनों में बिहार, झारखंड, तेलंगाना, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति निर्मित होगी।
इन राज्यों के अलावा मौसम विभाग ने 27 से 29 अप्रैल तक महाराष्ट्र के ठाणे, रायगढ़ जिलों और मुंबई के कुछ हिस्सों के लिए हीटवेव अलर्ट भी जारी किया है।

Comments (0)