मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल शनिवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। वह बीजेपी दफ्तर पहुंचकर पार्टी में शामिल हुईं। अनुराधा पौडवाल ऐसे वक्त में बीजेपी में शामिल हुईं, जब देश में जल्द ही लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव आयोग आज ही लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला है।
इस मौके पर अनुराधा पौडवाल ने कहा, 'मुझे खुशी है कि मैं उस सरकार में शामिल हो रही हूं, जिसका सनातन से गहरा संबंध है। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं आज बीजेपी में शामिल हो रही हूं।'