सपा नेता राम गोपाल यादव ने कहा कि, अगर आजम खान का ‘एनकाउंटर’ हुआ तो देश में क्या होगा, इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि, सीएम को ऐसे अधिकारियों ने घेरा हुआ है जो लगातार उन्हें गलत सूचनाएं देते हैं। उत्तर प्रदेश में हो रही सारे के सारे एनकाउंटर ‘फर्जी’ हैं। आपको बता दें कि, हाल ही में आजम खान ने आशंका जताई थी कि, उनका ‘एनकाउंटर’ किया जा सकता है।
सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा - आजम खान के साथ जितना अन्याय हो रहा है, इतना अन्याय किसी भी राजनीतिक व्यक्ति के साथ नहीं हुआ है।