आज पीएम मोदी ने कश्मीर घाटी में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन और संगलदान स्टेशन और बारामूला स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई। इस पर नेशनल कान्फ्रेंस पार्टी के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने भी पीएम मोदी का आभार जताया है।
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि, रेल को जोड़ने से सड़क सेवा के कारण होने वाली कई समस्याओं का समाधान हो जाता है, यह वस्तुओं और सेवाओं के परिवहन और आपूर्ति में भी मदद करता है।