नगर निकाय चुनाव के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi ) ने प्रचार शुरू कर दिया है। सीएम ( CM Yogi ) ने प्रचार अभियान की शुरुआत सहारनपुर से की। यहां पर योगी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य में माफिया राज का जिक्र किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, उत्तर प्रदेश में माफिया अब अतीत हो चुके हैं।
सीएम योगी को विपक्ष पर वार
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कानून व्यवस्था का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि, आज सहारनपुर में तो क्या, पूरे उत्तर प्रदेश में भी कहीं कर्फ्यू नहीं लगाता, अब तो कांवड़ यात्रा निकलती है। अब ये कांवड़ यात्रा यूपी की पहचान बन चुकी है। पहले नौजवानों पर झूठे मुकदमें होते थे, आज झूठा मुकदमा कोई नहीं कर सकता। सीएम ने आगे कहा कि, पहले किसान आत्महत्या करता था, आज किसान को पीएम किसान सम्मान निधि मिल रही है।
पहले यूपी में गोलियों की तड़तड़ाहट होती थी
सीएम योगी ने कहा कि, अब सहारनपुर विकास के साथ चमक रहा है। सीएम ने अखिलेश राज्य का जिक्र करते हुए कहा कि, पहले यूपी में शोहदों का आतंक था, बेटियां कॉलेज जाने से डरती थीं, अब यूपी में भयमुक्त वातावरण है। पहले गोलियों की तड़तड़ाहट होती थी, अब शांति है। उन्होंने कहा कि, पिछले 7 साल में यूपी में कोई दंगा नहीं हुआ। यूपी में पहले उपद्रव होते थे, यूपी में अब सारे उत्सव मनाए जाते हैं।
2017 से पहले की सरकारों को सहारनपुर में दंगा कराने से ही फुर्सत नहीं थी
विपक्ष पर बरसते हुए सीएम योदी ने इस दौरान कहा कि, 2017 से पहले की सरकारों को सहारनपुर में दंगा कराने से ही फुर्सत नहीं थी। पहले नौजवानों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जाते थे। बेटियों को लेकर माता-पिता चिंतित रहते थे, लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने भय मुक्त वातावरण दिया है।
ये भी पढ़ें - NCERT Recruitment 2023: एनसीईआरटी ने 347 नॉन-एकेडेमिक पदों की निकाली भर्ती, पिछली सभी भर्तियां रद्द
Comments (0)