दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की CBI की तरफ से गिरफ्तारी और फिर रिमांड पर भेजे जाने को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। आप नेता संजय सिंह ने कहा है कि, आप सब लोग जानते हैं कि, दिल्ली के साथ क्या हो रहा है? नियम कानून को ताक पर रखकर अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया। CBI ने झूठे मुकदमे में उन्हें गिरफ्तार किया है।
संजय सिंह ने कहा कि, हम लोग राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेंगे। ये सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी।