कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' निकाल रही है। 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर के इम्फाल से हुई। वहीं आज सोमवार को इस यात्रा का दूसरा दिन है। वहीं आज रात में यात्रा नागालैंड में रुकेगी।
आज रात में यात्रा नागालैंड में रुकेगी
कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखते हुए कहा कि, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत सुबह 7:30 बजे कैंप स्थल पर सेवा दल द्वारा पारंपरिक रूप से किए गए ध्वजारोहण के साथ हुई। वहीं मणिपुर के कांग्रेस अध्यक्ष केईशम मेघचंद्रा ने ध्वजारोहण किया। यात्रा मणिपुर में सेकमाई से कांगपोकपी और फिर सेनापति से गुजरते हुए जाएगी। आज रात में यात्रा नागालैंड में रुकेगी।
हर अन्याय के खिलाफ कमर कस ली है
वहीं पार्टी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि, न्याय की हुंकार भर कर, हर अन्याय के खिलाफ कमर कस ली है। सुनेंगे आपकी बात बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी, अपराध, असुरक्षा पर और निकालेंगे हल एक साथ, एक जुट हो कर। यात्रा कुछ ऐसे शुरू हुई।
यह यात्रा 110 जिलों से होकर गुजरेगी
आपको बता दें कि, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने रविवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर से की। इस यात्रा के तहत 6700 किमी की यात्रा को 67 दिनों में पूरा किया जाएगा। बता दें कि, यह यात्रा 110 जिलों से होकर गुजरेगी।
Comments (0)