आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में विश्वासमत प्रस्ताव पर कहा कि, बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती आम आदमी पार्टी है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, हमारे नेता को गिरफ्तार कर लिया गया, हमारा सारा काम रोकने की कोशिश कर रहे हैं, धमकियां दे रहे हैं। हमारे ऊपर चारों तरफ से हमले ही हमले किए जा रहे हैं।