बिहार के सीएम नीतीश कुमार खुद भले ही खुले तौर पर पीएम बनने की आकांक्षाएं नहीं दिखाते मगर उनके मंत्री और समर्थक उनकी तरफ से पूरी फील्डिंग करते हैं। अब मंत्री मोहम्मद जमा खान ने भी कहा कि, नीतीश जी हमारे नेता में कोई स्वार्थ, कोई लालच नहीं है। उनके शब्दों से उनके मुंह से कभी नहीं सुना होगा कि, हमे प्रधानमंत्री बनना है। लेकिन हमारे जैसे करोड़ों नौजवान हैं जो चाहते हैं कि, नीतीश कुमार जी आगे बढ़ें।
मोहम्मद जमा खान ने कहा कि, इन्होंने (नीतीश) बिहार में काफी कभी जाति की बात नहीं की। इसका मैं चैलेंज करता हूं। अगर कोई एक व्यक्ति बीजेपी के लोग इसे गलत साबित कर दें तो उस दिन मैं राजनीति छोड़ दूंगा।