देश में लोकसभा चुनाव को अब कुछ ही महीने का समय बचा है। आम चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल जारी है। एक तरफ जहां स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी का साथ छोड़ दिया है तो वहीं अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल के भी सुर बागी होते दिख रहे हैं। इन सबके बीच समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य और पल्लवी पटेल को 'आईना' दिखाया है।
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि, मैं समझती हूं कि, चुनाव के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य पार्टी में आए और वह चुनाव हार गए। इसके बावजूद हमने उन्हें एमएलसी बना कर भेजा।