आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है। बीजेपी सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2-2 रुपये प्रति लीटर की कटौती कर दी। नई दरें आज शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। इसको लेकर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया है कि, पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में संशोधन करने का फैसला किया गया है।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती पर जयराम रमेश ने कहा कि, भारत जोड़ो न्याय यात्रा का कुछ तो असर हुआ जिससे 2 रुपए घटा।