हरियाणा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा ने हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार के नए मंत्रियों को शुभकामनाएं भी दीं। सैलजा ने कहा कि, पानीपत को भी हरियाणा सरकार में प्रतिनिधित्व मिला है। हम यही उम्मीद करते हैं कि, पीछे जो भी कमियां-खामियां रहीं सरकार उनको पूरा करे और जनता की उम्मीदों पर खरी उतरे। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, लोग यही चाहते हैं कि, काम हो और हरियाणा आगे बढ़े, इसके लिए हम शुभकामनाएं देते हैं।
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। मंत्रिमंडल में पानीपत ग्रामीण सीट से विधायक बनकर आए महिपाल ढांडा को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।