मशहूर शायर मुनव्वर राना का रविवार को 71 साल की उम्र में निधन हो गया। राना की नज्म ‘मां’ का उर्दू साहित्य जगत में एक अलग स्थान रहा है। उनके निधन पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी और राजीव शुक्ला समेत अन्य राजनेताओं ने दुख जताया है।
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर जताया दुख
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'तो अब इस गांव से रिश्ता हमारा खत्म होता है। फिर आंखें खोल ली जाएं कि सपना खत्म होता है...देश के जानेमाने शायर मुन्नवर राना जी का निधन अत्यंत हृदय विदारक। दिवंगत आत्मा की शांति की कामना। भावभीनी श्रद्धांजलि।''तो अब इस गांव से
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 14, 2024
रिश्ता हमारा खत्म होता है
फिर आंखें खोल ली जाएं कि
सपना खत्म होता है।
देश के जानेमाने शायर मुन्नवर राना जी का निधन अत्यंत हृदय विदारक।
दिवंगत आत्मा की शांति की कामना।
भावभीनी श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/BDDbojdYNh
आज होगी अंतिम विदाई
सोमैया राना ने बताया कि पिता का सोमवार को लखनऊ में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। उनके परिवार में उनकी मां, चार बहनें और एक भाई हैं।Read More: आज अयोध्या जाएंगे यूपी कांग्रेस के शीर्ष नेता, सोनिया-खड़गे समारोह में आने से कर चुके हैं इनकार
Comments (0)