समाजवादी पार्टी दिग्गज नेता आजम खान ( Aajam Khan ) ने निकाय चुनाव को लेकर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा हैं। Aajam Khan ने कहा कि, आप मुझसे, मेरी बीवी-बच्चों और मेरे चाहने वालों से क्या चाहते हो? ये चाहते हो कि, कोई आए और मेरी कनपटी पर गोली चलाकर चला जाए, बस इतना ही तो रह गया है।
वोट डालेंगे, ये हमारा पैदाइशी हक है
आजम खान ने आगे अपने संबोधित में जनता से अपीलकरते हुए कहा कि, बचा लो आज भी, निजाम ए हिंद और कानून को बचा लो। आपको कुछ नहीं देना है, सिर्फ अपने आप को हौसला देना है। जहां रोके जाओ वहीं बैठ जाओ कि आगे बढेंगे, वापस नहीं जाएंगे। वोट डालेंगे, ये हमारा पैदाइशी हक है। आपको बता दें कि, सपा नेता आजम खान ने नगर निकाय चुनाव को लेकर सपा प्रत्याशी के समर्थन में दे रहे थे।
मैं आज बहुत दूर तक के अंजाम से अवगत कराने आया हूं
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आगे अपने संबोधन में कहा कि, वोट डालेंगे ये हमारा पैदाइशी हक हैं। इस हक को हम से 2 बार छीना गया हैं। अगर अब तीसरी बार ये हक छींना गया तो, आगे जान लेना शायद सांसे लेने का हक भी बाकी नहीं रह पाएगा। उन्होंने जनता से कहा कि, मैं आज बहुत दूर तक के अंजाम से अवगत कराने आया हूं।
आपको अपने एहसास के बंद दरवाजों को खोलना होगा
आजम खान ने आगे कहा कि, आपको अपने एहसास के बंद दरवाजों को खोल लो और अच्छी तरह समझ लो के फात्मा जबी नगरपालिका की कैंडिडेंट नहीं हैं, बल्कि तुम्हारे लिए कब्र कि, वह आलम हैं। जिसका वायदा को कुरान - ए - हकीम ने अल्लाह ताला ने तुमसे किया हैं।
ये भी पढ़ें - London का Imperial College भारतीय छात्रों को देगा स्कॉलरशिप, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जाहिर की खुशी
Comments (0)