सपा प्रमुख अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) ने प्रदेश की योगी सरकार पर जोरदार हमला किया। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, योगी आदित्यनाथ की गवर्नमेंट में जाति और धर्म देखकर लोगों का एनकाउंटर होने लगे है। सपा प्रमुख ( Akhilesh Yadav ) ने इल्जाम लगा दिया है कि, एक जाति विशेष के लोगों की गुंडई चरम पर आ चुकी है, लेकिन जनता अब समझ गई है। इस वक़्त हो रहे निकाय चुनाव में ही गवर्नमेंट को जनता का जवाब भी मिल जाएगा।
बीजेपी द्वारा छोड़े गए साड़ों से केवल किसान ही नहीं
वहीं विकास कार्यों पर बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, जब से ये गवर्नमेंट आई है, एक भी नया काम शुरू नहीं कराया गया है। यह गवर्नमेंट उनके द्वारा शुरू कराई गई विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं का नाम बदलकर फीते काट रही है। वहीं किसानों के मुद्दे पर योगी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि, इनके द्वारा छोड़े गए साड़ों से केवल किसान ही नहीं, पूरे प्रदेश की जनता परेशान है।
मेयर प्रत्याशी पूनम यादव के लिए भारी बहुमत जुटाने के लिए कार्यकर्ताओं से मांग की है
सपा प्रमुख ने इस दौरान समाजवादी पार्टी की मेयर प्रत्याशी पूनम यादव के लिए भारी बहुमत जुटाने के लिए कार्यकर्ताओं से मांग की है। पूर्व सीएम ने आगे कहा कि, वह ईमानदार है और जनता के लिए हमेशा उपलब्ध होने वाली है। बता दें कि, पूनम यादव सपा के टिकट पर गाजियाबाद नगर निगम में मेयर पद की प्रत्याशी हैं। वहीं अखिलेश यादव ने निकाय चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने को कोशिश की है।
ये भी पढ़ें - CM Shivraj ने कर्नाटक में कांग्रेस पर साधा निशाना, पार्टी को बताया 3C- करप्शन, क्राइम और कमीशन
Comments (0)