बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश के फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। जब से ये ऐलान हुआ तब से बिहार में सियासी हलचल बढ़ गई है। चिराग पासवान के बाद भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता गिरिराज सिंह ने बिहार से बाहर चुनाव लड़ने को लेकर नीतीश कुमार पर जुबानी हमला किया है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि, एक समाज के लोगों को तुष्टिकरण के तहत समर्थन दिया जा रहा है तो दूसरी तरफ सनातन तथा हिंदू देवी देवताओं को अपमानित किया जा रहा है।