कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि, संविधान की नई प्रति की प्रस्तावना में समाजवादी धर्मनिरपेक्ष शब्द नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि, संविधान की जो नई प्रतियां उन लोगों को दी गई हैं, जिसे उन लोगों ने हाथ में लेकर (नए संसद भवन) में प्रवेश किया था, उसमें इसकी प्रस्तावना में समाजवादी धर्मनिरपेक्ष शब्द है।
अधीर रंजन चौधरी के दावे को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खारिज करते हुए कहा कि, अधीर जो बातें बोल रहे हैं। वह सही नहीं है। वह गलत सूचना दे रहे हैं।