यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेसियों की मति मारी गई है जो भगवान का विरोध कर रहे हैं, इनकी दुर्गति तय है। सीएम योगी ने आगे अपने इस संबोधन में कहा कि, आपका उत्साह बता रहा कि, आएंगे फिर मोदी ही। पूरे देश में जनता कह रही है कि, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। राम को लाने वाले राम भक्त ही आएंगे, रामद्रोही नहीं।
कांग्रेस और सपा की पूर्व सरकार पर प्रहार करते हुए सीएम योगी ने कहा कि, उनकी सरकार में गरीब भूखा मरता था, आज 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन मिल रहा है। इन लोगों ने 65 साल तक शासन किया, लेकिन, कुछ कर नहीं पाए।