राजनीति में अक्सर पोस्टर वार देखने को मिलता है। लोकसभा का चुनाव समाप्त होने के बाद रिजल्ट भी आ गया है। वहीं एक बार फिर बिहार में पोस्टर वार शुरू हो गया है। आपको बता दें कि, बिहार की राजधानी पटना में एक पोस्टर लगा है, जिसमें सीएम नीतीश कुमार को टाइगर बताया गया है।
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए में किंग मेकर की भूमिका में हैं।