पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की अध्यक्षता में बनी कमेटी द्वारा 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपने पर समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता शिवपाल सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। सपा ने शिवपाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी को सत्ता के घमंड में चूर बताते हुए भविष्यवाणी की है कि, आगामी चुनाव में INDI अलायंस की ही जीत होगी।
उत्तर प्रदेश में INDI अलायंस के तहत कांग्रेस 80 में से 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है और बाकी की 63 सीटों पर समाजवादी पार्टी एवं अन्य सहयोगी दल चुनाव लड़ेंगे।